ये तो नहीं कि ग़म नहीं

June 20, 2005

Lyricist:Firaq Gorakhpuri
Singer:Chitra Singh

ये तो नहीं कि ग़म नहीं
हाँ मेरी आँख नम नहीं।

तुम भी तो तुम नहीं हो आज
हम भी तो आज हम नहीं।

अब ना खुशी की है खुशी
ग़म का भी तो अब ग़म नहीं।

मौत अगर चे मौत है
मौत से ज़ीस्त कम नहीं।

चे = Although
ज़ीस्त = Life