दिल तड़पता है इक ज़माने से

Lyricist:
Singer: Mehdi Hasan

दिल तड़पता है इक ज़माने से
आ भी जाओ किसी बहाने से।

बन गए दोस्त भी मेरे दुश्मन
इक तुम्हारे क़रीब आने से।

जब कि अपना तुम्हें बना ही लिया
कौन डरता है फिर ज़माने से।

तुम भी दुनिया से दुश्मनी ले लो
दोनों मिल जाएँ इस बहाने से।

चाहे सारा जहान मिट जाए
इश्क मिटता नहीं मिटाने से।

2 Responses to “दिल तड़पता है इक ज़माने से”

  1. Kunal Goel Says:

    I haven’t heard/read this one before, but I like it.

  2. राकेश कुमार Says:

    बहुत ही अच्छा लिखा है आपने, प्रयास जारी रखें

Leave a Reply