इक बार चले आओ

Lyricist:
Singer: Mehdi Hasan

फिर आ के चले जाना,फिर आ के चले जाना
इक बार चले आओ, सूरत तो दिखा जाओ।

तुमको मेरे गीतों का संगीत बुलाता है
कुछ गीत मेरे सुन लो, कुछ अपनी सुना जाओ।

जो तुमको बुलाएँ फिर तुम शौक से मत आना
किस बात पे रूठे इतना तो बता जाओ।

क्या दिल के तड़पने का अहसास नहीं तुमको
अब जान पर बन आई, लील्लाह चले आओ।

Leave a Reply